घाटशिला, अप्रैल 5 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा स्थित सिटी नर्सिंग होम द्वारा रविवार को मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जिसमें ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ चंदन सिंह (एमबीबीएस, एमएस - जनरल सर्जन) कर रहे हैं। शिविर में डॉ चंदन सिंह स्वयं मरीजों की जांच करेंगे। जांच के दौरान जरूरत वाले मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन कर निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.