घाटशिला, जनवरी 19 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओ.पी. चौधरी के सड़क दुर्घटना में निधन के उपरांत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला परिषद सदस्या फुलमनी मुर्मू ने शोक सभा की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू, स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ ओ.पी. चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।मुखिया राम मुर्मू ने डॉ चौधरी के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.