रुडकी, अप्रैल 27 -- भगवानपुर। क्षेत्र के मानुबास गांव में एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के पूरबालियान निवासी कार्तिक ने तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से रविवार मानुबास गांव आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और काम से चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी करने के आरोप में युवक पर केस उपनिरीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.