मैनपुरी, मई 3 -- आलीपुर खेड़ा। चौकी पुलिस की कोशिशों से एक उजड़ता हुआ परिवार फिर से बस गया। कोतवालजी भोगांव क्षेत्र के कमलपुर निवासी सोनम पुत्री राजवीर सिंह कठेरिया ने पति अनूप कुमार पुत्र सुनील कुमार कठेरिया निवासी देवीनगर थाना कुरावली सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज की शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप था कि ससुराल में उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। पीड़िता सोनम की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया। चौकी प्रभारी सतीश चंद्र ने पति-पत्नी की काउंसलिंग की और उनके बीच बातचीत कराई। बातचीत के दौरान पीड़िता ने अपनी परेशानियां बताईं, जिसके बाद पति और ससुराल पक्ष ने अपनी गलती मानी। यह भी पढ़ें- सुलह बाद 17 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी उन्होंने पुलिस के सामने भरोसा दिलाया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.