गोरखपुर, मार्च 8 -- सरहरी हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान की पुण्यतिथि 25 मार्च को प्रतापपुर सिंहोरवा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज परिसर में मनाई जाएगी। शनिवार को ओमप्रकाश पासवान के बड़े पुत्र तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री व बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र मानीराम के विभिन्न गांवों के भ्रमण पर पहुंचे। क्षेत्र में पहुंचते ही ढोल नगाड़े से उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। समर्थक, कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिवादन किया। पूर्व विधानसभा क्षेत्र मानीराम का कुछ हिस्सा वर्तमान में पिपराइच तथा कुछ कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। इस दौरान लोगों ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि वह आगे भी क्षेत्र में नियमित रूप से आते रहें। भ्रमण के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.