मानीकला के प्रशासक बने एडीओ पंचायत
जौनपुर, जून 4 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज ब्लाक के मानीकला ग्राम पंचायत में प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए करंजाकला के एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव को प्रशासक नियुक्त किया गया है। यहां बीते वर्ष अक्टूबर माह से प्रशासनिक समिति का गठन किया गया है। उक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रहे मोहम्मद अरशद पर शासनादेश का उल्लंघन के आरोप लगे थे। आरोप सिद्ध होने पर तत्कालीन डीएम ने उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी थी। तत्कालीन डीएम ने त्रिस्तरीय समिति का गठन कर किया था। प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो गया है। आगामी चुनाव होने तक शासन ने प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.