हरिद्वार, फरवरी 12 -- लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मी परस्पर स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग पूरी करने पर अड़े हुए हैं। गुरुवार को भी लोनिवि कार्यालय परिसर में उनका धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रहा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को प्रमुख अभियंता और अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को लोनिवि के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। तबादले और प्रमोशन को लेकर लोनिवि कर्मियों का कार्य बहिष्कार चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की अनुशासन समिति के प्रांतीय सलाहकार केशवानंद जोशी ने बताया कि स्थानांतरण अधिनियम और शासनादेश के मुताबिक मुख्य अभियंता और विभागाध्यक्ष को मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के परस्पर स्थानांतरण का अधिकार है। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.