अल्मोड़ा, मई 25 -- कमल पंत, सल्ट। मानिला में हर साल की तरह इस बार रामलीला का भव्य मंचन होगा। सोमवार को हुई बैठक में तय हुआ कि नौ जून से मंचन शुरू होगा। कलाकारों को नियमित रूप से तालीम दी जाएगी। आयोजन समिति ने सभी को जिम्मेदारी सौंपते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। यहां अध्यक्ष रमेश लखचौरा, केएस बंगारी, केएस भाकुनी, देवीदत्त शर्मा, उर्वादत्त लखचौरा, भैरव पाण्डे, मान सिंह बिष्ट, नंदन चौहान, आनंद भट्ट, प्रताप सिंह थे। यह भी पढ़ें- मानिला में नौ जून से मचेगी रामलीला की धूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...