अल्मोड़ा, अक्टूबर 9 -- सल्ट। आदर्श जीआईसी मानिला में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ दिनेश चंद्र फुलेरिया और देवीदत्त शर्मा ने किया। पहले दिन अंडर 19 और 17 में विभिन्न खेलों में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। यहां प्रधानाचार्य रविंद्र सत्यवली, महेश रावत, गौरव, केएस भाकुनी, राजेश तिवारी, राकेश कुमार परोडीया, प्रेम सिंह बंगारी, खीम सिंह, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सीमा रानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...