आदित्यपुर, अप्रैल 17 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के मानिकुई में चोरों ने बंद घर से नकद समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के मुताबिक आशा टुडू अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई हुई थीं। गुरुवार को लौटने पर देखा कि उनके घर का ताला टूटा है तथा घर से नकद 60 हजार रुपये एवं बर्तन तथा अन्य सामान चोरी हो गये हैं। बता दें कि हाल के दिनों में चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। इस संबंध में चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने चांडिल-कांड्रा सड़क मार्ग पर भी पुलिस गश्त की मांग की है। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी प्रभारी थानेदार कमल कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.