घाटशिला, मार्च 16 -- धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर रविवार को मानिकाबेड़ा के पास बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर धालभूमगढ़ की ओर से बालू लेकर आ रहा था। मानिकाबेड़ा के पास ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच का संयोजन कपलिंग टूट जाने के कारण ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर की इंजन के नीचे चालक बुधराय हेंब्रम दब गया। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग के रोगी वाहन से ट्रैक्टर के इंजन के नीचे से ड्राइवर को निकाल कर चिकित्सा के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद परिजन घायल चालक को जमशेदपुर मुख्य चिकित्सालय लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार घायल चालक की सीटी स्कैन की गई है, चालक खतरे से बाहर है। वहीं ट्रैक्टर के पलट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालू फैल गया जिससे दुपहिया वाहन चालकों के गिरने की संभावना बढ़ गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.