जहानाबाद, जून 1 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकपुर व निघवा में मंगलवार को पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन मानिकपुर व ग्राम पंचायत भवन निघवा में आयोजित सहयोग शिविर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है । शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। जहां पर आम लोगों की समस्या का त्वरित निष्पादन किया जाएगा ।सहयोग से जिला के वरीय पदाधिकारी के साथ सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहेंगे। बीडीओ ने मानिकपुर व निघवा पंचायतवासी को उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- मानिकपुर व निघवा पंचायत सरकार भवन में लगेगा सहयोग शिविर ...