लखीसराय, मार्च 21 -- सूर्यगढ़ा। ईद,वसंती दुर्गा, रामनवमी आदि को लेकर शुक्रवार को मानिकपुर थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक की गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता और संचालन में बैठक हुई। सदस्यों ने शान्ति और भाईचारे के साथ इन पर्वों को मनाने का प्रस्ताव पारित किया। दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बलों की स्थापना होने की सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...