मोतिहारी, फरवरी 11 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में दो पक्षों में हुई भूमि विवाद में विधि व्यवस्था संधारण के लिये हरसिद्धि पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए व्यक्ति मानिक पुर के सूरज दास के पुत्र ब्रजेश कुमार है। इन पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप है। थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया की मानिकपुर में एक विवादित भूमि पर दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे है। सत्यापन के बाद दारोगा अविनाश कुमार एवं राजकुमार को जांच दी गयी। मौजे मानिकपुर में निर्माण कार्य को लेकर दोनों तरफ से तनाव उत्पन्न हो गया। उक्त विवादित जमीन पर न्यायलय में वाद चल रहा है। जब तक न्यायलय का कोई आदेश नहीं आ जाता किसी पक्ष द्वारा जमीन पर निर्माण कराना न्याय संगत नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.