गोपालगंज, अप्रैल 4 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शुक्रवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष की ओर से जख्मी लोगों में प्रभु मांझी, उसकी पत्नी रिंकू देवी और बड़ा भाई विनोद मांझी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से किरण कुमारी जख्मी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। इस मामले में प्रभु मांझी और किरण कुमारी के बयान पर एक-दूसरे के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.