अररिया, सितम्बर 2 -- नरपतगंज(अररिया), (ए.सं.)। इंडो-नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर बॉर्डर के समीप मंगलवार को फुलकाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने विशेष गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 920 बोतल नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई सीमा पीलर संख्या 188/3 के समीप शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। टीम ने तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी जीवन कुमार पिता जयराम यादव मिर्जापुर भंगही निवासी को गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बरामदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Araria News: 276 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर धराया यह भी पढ़ें- 23.1 लीटर नेपाली शराब के ...