मुंगेर, अप्रैल 1 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड के भूना गांव स्थित मैदान पर मां दुर्गा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मानिकपुर और वंशीपुर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मानिकपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मानिकपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाते हुए 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए शुरुआत से ही रन गति तेज रखी, जिससे विपक्षी टीम पर दबाव बन गया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंशीपुर की टीम ने भी संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम 19.4 ओवर में 204 रन ही बना सकी और 25 रन से मैच हार गई। मानिकपुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जम...