गोपालगंज, मई 24 -- गोपालगंज।नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को मानिकपुर लंगड़ा मोड़ के समीप छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों में थावे थाने के पिठौरी गांव निवासी व फिलहाल पार नवादा गांव में रहनेवाला मनीष कुमार और हजियापुर मोहल्ले का धनेश प्रसाद शामिल हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाने की पुलिस ने दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस की कार्यवाही बताया जा रहा है कि एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान नगर थाने की पुलिस भी वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मानिकपुर लंगड़ा मोड़ के समीप कुछ युवक चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने के लिए पहुंचे हुए हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी...