मानिकपुर-इरादतगंज रेलखंड पर तीसरी लाइन परियोजना को मिली रफ्तार
प्रयागराज, जुलाई 19 -- उत्तर मध्य रेलवे ने मानिकपुर-इरादतगंज रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन परियोजना को गति देते हुए करीब 1262.93 करोड़ रुपये का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) टेंडर जारी कर दिया है। इस रेलखंड के सभी 12 स्टेशनों के यार्ड प्लान को मंजूरी मिल चुकी है। मानिकपुर से इरादतगंज रूट पर प्रतिदिन लगभग 40 मालगाड़ियां और 40 जोड़ी यात्री ट्रेनें संचालित होती हैं। मानिकपुर (स्टेशन को छोड़कर) से इरादतगंज (स्टेशन को शामिल करते हुए) तक तीसरी लाइन का निर्माण ईपीसी मॉडल पर कराया जाएगा। परियोजना में ट्रैक निर्माण के साथ विद्युतीकरण, सिग्नलिंग कार्य भी शामिल हैं। इसके अलावा चार समपार फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) तथा एक स्थान पर रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- छिवकी, मानिकपुर और अलीगढ़ स्टेशन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.