वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। श्री काशी सत्संग मंडल की ओर से आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाहन पारायण ज्ञान महायज्ञ के उपलक्ष में श्रीराम कथा के निमित्त मां शृंगार गौरी का पूजन हुआ। 11 नारियल अर्पित करके धूप-दीप जलाए गए। 111 ब्राह्मणों ने वेद मंत्र पढ़कर माता का पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात नंदी महाराज का दर्शन पूजन एवं भोग आरती हुई। पूरा परिसर शृंगार गौरी माता की जयजयकार से गूंज उठा। विश्वनाथ मंदिर की परिक्रमा करने के बाद श्रीराम कथा नवाह्न पारायण का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि हरिद्वार के महामंडलेश्वर अरुणदास विशिष्ट अतिथि प्रयागराज पीठाधीश्वर योगीराज पागल बाबा, आचार्य सूर्यलाल शास्त्री, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के डॉ. देवेशाचार्य महाराज, सोनीपत के आचार्य विपिन वशिष्ठ और जितेंद्रानंद सरस्वती ने पोथी का पूजन कर पारायण का शुभारंभ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.