नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए भाजपा विधायक करनैल सिंह को समन जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की अदालत ने करनैल सिंह को 19 जनवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। जैन ने करनैल के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करनैल ने 19 जनवरी 2025 को एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में सत्येंद्र जैन के खिलाफ गलत बयान दिए। शिकायत के मुताबिक, करनैल ने दावा किया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन के घर से 37 किलो सोना बरामद किया है और उनके नाम पर 1100 एकड़ जमीन है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि जैन ने भ्रष्टाचार के जरिए अपनी संपत्ति बनाई है। -----...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.