नई दिल्ली, जुलाई 15 -- - दो गवाहों के बयान दर्ज, 25 जुलाई को अगली सुनवाई नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर मानहानि मामले में बुधवार को दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दोनों गवाहों ने वर्मा के आरोपों का समर्थन किया। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी। अगली सुनवाई पर तीसरे गवाह का बयान दर्ज किया जाएगा।अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की अदालत में कुलभूषण जैन और शक्ति सिंह सहरावत के बयान दर्ज किए गए। गवाहों ने अदालत को बताया कि उन्होंने आप नेता सौरभ की ओर से किए गए कथित सोशल मीडिया पोस्ट देखे थे। गवाहों के अनुसार, इन पोस्ट से प्रवेश और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने इस बारे में वर्मा से बात की, जिन्होंने कहा कि उनका एसएस म...