मानहानि के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी
हाथरस, जुलाई 16 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। एडीजे पंचम कोर्ट ने बुधवार को रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। यह मामला 14 सितंबर 2020 को बूलगढ़ी गांव में हुई एक बहुचर्चित घटना से जुड़ा है। बूलगढ़ी कांड में 2 मार्च 2023 को न्यायालय का फैसला आया था, जिसमें एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया था। राहुल गांधी 12 दिसंबर 2024 को बूलगढ़ी गांव पहुंचे थे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दोषमुक्त किए गए युवकों को गैंगरेप का आरोपी बताया था। यह भी पढ़ें- मानहानि मामले में गवाहों ने प्रवेश वर्मा का समर्थन किया राहुल गांधी के इस कथित बयान और सोशल मीडिया पोस्ट से क्षुब्ध होकर कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.