बरेली, नवम्बर 8 -- बरेली। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और नवाचार के लिए मानस स्थली आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी को श्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी एवं पद्म भूषण सायना नेहवाल ने चार नवंबर को मुंबई के विश्वदास भावे नाट्यगृह में एक भव्य समारोह में दिया गया। यह राष्ट्रीय पुरस्कार इंडियन टैलेंट ओलंपियाड संस्था द्वारा दिया गया। सम्मान प्राप्त करने पर अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.