गढ़वा, जनवरी 28 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर दो फरवरी से मानस महायज्ञ का 26 वां विराट आयोजन शुरू होगा। उसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर महंत श्री प्रेमशंकर दास जी अयोध्या की अध्यक्षता में आयोजित मानस महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने बताया कि यज्ञ मंडप, मंदिरों का रंग रोगन पूरा कर लिया गया है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा पथ में महिला व पुरुष के परिक्रमा पथ में बैरिकेडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। साथ ही भोजनशाला का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को सतबहिनी से विशाल कलश यात्रा शुरू होगी। 3 फरवरी से 11 फरवरी तक दैनिक पूजन, हवन, मानस पाठ और प्रवचन होगा। 12 फरवरी को महापूर्णाहूति, महाभंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.