मानस पाठ की पूर्णाहुति कर किया हवन-पूजन, भंडारे में उमड़े लोग
मऊ, जून 15 -- दोहरीघाट(मऊ) ,हिन्दुस्तान संवाद। बड़रॉव ब्लाक क्षेत्र के मादी बाजार स्थित कोयल मर्याद भवानी मंदिर पर पुरषोत्तम मास के उपलक्ष्य में चल रहे 30 दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ का सोमवार को हवन-पूजन के साथ समापन हो गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे आस-पास के गांवों सहित अन्य जगहों के श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ-साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन का कार्य संपन्न कराया। हवन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में महा प्रसाद ग्रहण करने को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ अच्छी खासी देखी गई। इस भंडारा में समरसता झलक रही थी। भंडारा में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में खीर पुरी का महाभोग परोसा गया। समापन अवसर पर आस-पास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.