पिथौरागढ़, जून 23 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। मानस कॉलेज पिथौरागढ़ में नए शैक्षिक सत्र के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एक जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। मंगलवार को निदेशक देवाशीष पंत ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जून घोषित की गई है। कहा जो विद्यार्थी बीएससी (आईटी), बैंकिंग एण्ड फाइनेन्शियल मैनेजमेंट, न्यूट्रीशन एण्ड हेल्थ केअर साइंस, एनिमशन एण्ड ग्राफिक डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, ई कॉमर्स एण्ड डिजिटल लर्निंग, लॉजिस्टिक मैनेजमेंट, जर्नलिज्म एण्ड मॉस कॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक है। वे समर्थ पोर्टल के जरिए 27 जून तक अपना पंजीकरण करा सकते है। ------ यह भी पढ़ें- 27 तक होंगे समर्थ पोर्टल में पंजीकरण यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़::: डीएसईयू में स्नातक प्रवेश पंजीकरण का दूसरा चरण 25 जून से यह भी पढ़े...