धनबाद, मार्च 2 -- मानस इंटरनेशनल स्कूल का दसवां वार्षिक उत्सव रविवार को टाउन हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेलकम स्पीच और ट्रस्टी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना से माहौल को भक्तिमय बना दिया। हेड स्टूडेंट्स ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर वर्ष भर की उपलब्धियां बताईं। मौके पर प्लेग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों की राइम्स प्रस्तुति, एलकेजी-यूकेजी का बॉलीवुड एवं राजस्थानी डांस, कक्षा 1-8 की विशेष प्रस्तुतियां जैसे शिव तांडव, यूनिटी इन डाइवर्सिटी, ऑपरेशन सिंदूर, हनुमान कवच, महिला सशक्तीकरण और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि ने कार्यक्रम में जान डाल दी। रोबोटिक्स शो में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित किया गया। निदेशक राकेश कुमार ने विद्यालय की शिक्षा दृष्टि और आधुनिक तकनीकी कौशल पर जोर दिया। प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.