जहानाबाद, मई 13 -- जहानाबाद। सीबीएसई द्वारा आयोजित 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा जानवी शर्मा ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रेम कुमार ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा राजश्री कुमारी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। राजनंदनी गुप्ता, ऋषिकेश कुमार, रिया कुमारी का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12...