मानसून 10 दिन लेट पहुंचा, एक दिन पहले विदा
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस समेत आसपास के जिलों में 94 दिनों तक बारिश कराने के बाद मानसून शनिवार को विदा हो गया। इस बार वह 10 दिन लेट पहुंचा था जबकि वापसी के लिए निर्धारित तिथि के एक दिन पहले ही विदाई ले ली। इस अवधि में 21 फीसदी अधिक, 979.9 एमएम बारिश हुई। अब मौसम शुष्क रहेगा, धीरे-धीरे वातावरण में शीत का असर बढ़ेगा। बनारस में मानसून के आगमन का औसत समय 23 जून है। लेकिन इस बार वह दस दिन लेट, दो जुलाई को आया था। मानसून वापसी की तिथि चार अक्तूबर तय है लेकिन शनिवार को ही विदाई हो गई। मानसून सीजन में 812.1 एमएम औसत बारिश होनी चाहिए। इस बार 979.7 एमएम बारिश हुई। जुलाई में 35 फीसदी औसत से कम जबकि अगस्त और सितंबर ने बारिश का कोटा पूरा कर दिया। अगस्त में 83 और सितंबर में 76 फीसदी अधिक पानी बरसा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.