मानसून हुआ मेहरबान, धान के बिचड़ों मिला अमृत
नवादा, जुलाई 8 -- जिले में मानसून अब जा कर मेहरबान दिख रहा है। मंगलवार की सुबह लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद भी रिमझिम बारिश जारी रही। जिले भर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने के बाद किसान हल-बैल लेकर खेतों में जुट गए हैं। खिले चेहरे के साथ किसानों की व्यस्तता अब परवान पर है। किसानों के साथ ही खाद विक्रेताओं में खुशी देखी जा रही है। खाद की दुकानों में सुबह से भीड़ उमड़ती रही। रविवार की शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद छिटपुट हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला जारी है। यह बारिश धान के बिचड़ों के लिए अमृत साबित हो रही है। बारिश के बाद की स्थिति यह है कि शेष किसान भी अब महज एक-दो दिनों में अपने खेतों में शत-प्रतिशत बिचड़े बो लेंगे। अभी तक 91 प्रतिशत बिचड़ा आच्छादन हो चुका है। इसके साथ ही अब अगात बिचड़ा बोने वाले किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.