मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण,, आज होगी मॉक ड्रिल
मेरठ, जून 10 -- आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। शासन के निर्देश पर बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने एसडीएम संतोष कुमार और तहसीलदार निरंकार सिंह के साथ खादर क्षेत्र के मनोहरपुर भीकुंड गंगा घाट पहुंचकर सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं गुरुवार को भीकुंड घाट पर ही बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा किनारे चल रहे तटबंध निर्माण एवं कटान रोधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। एडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त की और निर्माण की गुणवत्ता की भी जांच की। यह भी पढ़ें- महाव-चंदन नदी पर पहुंचे डीएम-एसपी, बाढ़ बचाव तैयारियों की परखी हकीकत उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.