मानसून से पूर्व नहीं हो सकी नालों की सफाई, कटघर लालगंज के छह मोहल्लों में बजबजा रही हैं नालियां
आजमगढ़, जून 26 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कटघर लालगंज में मानसून से पूर्व नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हो सका है। नगर के छह मोहल्लों में कूड़े-कचरे से नाले और नालियां चोक हैं। गंदगी से बजबजा रही हैं। सड़कों और गलियों में गंदा पानी बहने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ अधीशासी अधिकारी 90 प्रतिशत नालों की सफाई का दावा कर रहे हैं।नगर पंचायत कटघर लालगंज की जनसंख्या 23 हजार से अधिक है। नगर के 15 वार्डों में नियमित साफ-सफाई के लिए 60 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। सफाईकर्मियों की भारी भरकम फौज के बाद भी नगर की साफ-सफाई व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। कहने के लिए यह नगर पंचायत हैं, लेकिन स्थिति गांवों से भी बदतर है। सबसे ज्यादा विकट स्थिति नगर के सब्जी मंडी और तहसील के आस-पास के क्षेत्रों की है। सब्जीमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.