मानसून से पूर्व एनएच में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चम्पावत, मई 10 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित कलमठ सुधारीकरण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर मौजूद सभी गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरते हुए सड़क को सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाए। डीएम ने बस्तिया, कोट अमोड़ी, स्वाला सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजमार्ग के किनारे झाड़ी कटान एवं नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मानसून के दौरान जलभराव जैसी अन्य समस्याओं से बचाव किया जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े सभी सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.