नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। मानसून के समय जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए तेजी से नालों की सफाई का काम चल रहा है। राजधानी के कुल नालों के 54 फीसदी हिस्से से गाद निकाली जा चुकी है, जबकि बचे हुए हिस्से को 30 जून से पूर्व साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से लगातार इस कार्य की निगरानी की जा रही है। दिल्ली में प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान जलभराव की शिकायतें आती हैं। इसकी वजह से न केवल लोग जाम में फंसते हैं बल्कि कई बार इसकी वजह से हादसे में लोगों की जान भी जाती है। यह भी पढ़ें- मानसून में जलभराव की समस्या होगी कम, 54 फीसदी नाले हुए साफ इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने बीते मार्च महीने से ही नालों की सफाई का काम शुरु कर दिया था। बड़े नालों में सफाई के लिए विदेश से मंगाई गई मशीनें उतारी गई हैं जो वर्षों से जमी हुई गाद क...