मानसून से पहले हिमाचल में मौसम का 'ट्रेलर', चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; शिमला में भारी भूस्खलन
शिमला, जून 18 -- हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री से पहले ही मौसम के कड़े तेवर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। 19 जून को शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा और कांगड़ा में येलो अलर्ट रहेगा। 20 और 21 जून को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर शेष दस जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- PM मोदी ने जिस काम के लिए सभी से की अपील, CM सुक्खू तो वो बीते 3 साल से कर रहे!मानसून पूर्व भूस्खलन की घटना मौसम वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.