मानसून से पहले हिमाचल में झमाझम बारिश, इन दो दिन जुलाई में जमकर बरसेंगे बदरा; ऑरेंज अलर्ट
शिमला, जून 29 -- दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल प्रदेश में प्रवेश से पहले ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीती रात और रविवार तड़के प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। इससे मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। राजधानी शिमला में भी रात के दौरान जोरदार वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के हिमाचल में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान मंडी जिले के मुरारी देवी में सबसे अधिक 63.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर जिले के ब्रह्माणी में 51.4 मिलीमीटर, घाघस में 50 मिलीमीटर, मंडी के बिजाही में 45.7 मिलीमीटर, स्लापड़ में 45.1 मिलीमीटर और शिमला जिले के शिलारू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.