गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहरभर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई के लिए एक अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत मुख्य मार्गों, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथों और बस क्यू शेल्टरों पर जमा मिट्टी, प्लास्टिक वेस्ट और मलबे को पूरी तरह साफ किया जाएगा। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक कर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े, इसके लिए सभी ड्रेनों और जल निकासी मार्गों को पूरी तरह अवरोध मुक्त रखा जाए। अभियान की सफलता के लिए सभी संयुक्त आयुक्तों को अपने-अपने जोन में नियमित निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही,...