फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। योजना के तहत अभियान की शुरुआत एनआईटी क्षेत्र से की जाएगी, जहां जलभराव की समस्या ज्यादा रहती है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में काम शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में छोटे बड़े करीब 40 नाले हैं। इन नालों का रखरखाव और सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम ओर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के पास है। नालों में गाद और कचरा जमा होने से जल निकासी पहले से ही प्रभावित है। कई स्थानों पर नाले अतिक्रमण और टूट-फूट का शिकार हैं, जिससे पानी का प्रवाह रुकता है। हल्की बारिश में भी बीके चौक, हार्डवेयर और बाटा चौक पर पानी भरने लगता है। नियमित सफाई और निगरानी की कमी समस्या को और बढ़ा रही है। योजना के तहत बीके चौक, हार्डवेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.