सीतामढ़ी, मई 8 -- शिवहर,। डीएम प्रतिभा रानी ने संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने और इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को जिले के पुरनहिया एवं पिपराही प्रखंड स्थित बागमती नदी के बाएं तटबंध का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने पुरनहिया प्रखंड के अदौरी गांव से लेकर पिपराही प्रखंड के धनकौल गांव तक करीब 20 किलोमीटर बागमती तटबंध के भौतिक स्थिति का अवलोकन किया।साथ ही संबंधित अधिकारियों से बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए विभाग द्वारा की जा रही आवश्यक तैयारी एवं आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी लिया। निरीक्षण के क्रम में तटबंध पर मिट्टी भराई और किये जा रहे हैं सुरक्षात्मक कार्य की प्रगति पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- निर्धारित समय में कटानरोधक कार्यों को करें पूरा : डीएम इसके अलावा डीएम ने बाढ़ से बचाव के लिए कराये जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.