मानसून से पहले सड़कों के सुधारीकरण का कार्य तेज
चम्पावत, जून 21 -- चम्पावत। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य मोटर मार्गों और ग्रामीण संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है ताकि आगामी वर्षाकाल में भी सुरक्षित एवं सुचारु यातायात संचालित हो सके। इस विशेष अभियान के अंतर्गत चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग पर झाड़ियों के कटान और नालियों की सफाई का कार्य प्रांतीय खंड लोनिवि की ओर से तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही खेतार-नरियालगांव मोटर मार्ग पर भी झाड़ी कटान व नाली सफाई का कार्य मुस्तैदी से चल रहा है। धौन-सल्ली मोटर मार्ग पर ड्रेन क्लीयरेंस यानी नाली सफाई का काम पूरा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सड़कों के सुधार कार्य में तेजी आई मानसून के दौरान भूस्खलन और मलबे की समस्या से निपटने के लिए पीएमजीएसवाई लोहाघाट द्वारा पनिया-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.