फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, सरसमल। मानसून को लेकर सरकार बेशक नालों की सफाई को लेकर अलर्ट मोड़ पर आ गई है, लेकिन पानी संचय के लिए बनाय रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई को लेकर अभी तक कोई ठोस योजना नहीं है। नतीजतन, अधिकांश रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम गाद और कचरे से भरे होने के कारण बारिश का पानी जमीन में पहुंचाने की क्षमता खो चुके हैं। जिम्मेदार विभागों की लापरवाही से भूजल संरक्षण के सरकारी प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करोड़ों की योजना रखरखाव के अभाव में बेअसर यह भी पढ़ें- मानसून से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई को लेकर अधिकारी गम्भीर नहींशहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शहर में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत करीब 150 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए गए थे। इनका उद्देश्य बारिश के पानी को जमीन के ...