मानसून से पहले बारिश की दस्तक से किसानों के अरमानों पर फिर रहा पानी
कन्नौज, जून 13 -- कन्नौज। आलू की खुदाई के बाद अधिकतर किसान मक्का की फसल करते हैं। जिले में करीब 52 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्की की बुआई होती है। किसानों को मक्का की फसल से सबसे अधिक उम्मीदें रहती हैं, कि उत्पादन अच्छा होने पर उनको काफी हद तक राहत मिल सकेगी, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी मानसून से पहले ही बेमौसम बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिनों से सुबह के दौरान हल्की बारिश हो रही है। इससे अगेती फसल करने वाले किसान परेशान हो रहे हैं, उनको अपनी फसल सुरक्षति करने में पसीने छूट रहे हैं। उधर बारिश के बाद चटक धूप निकलने से लोग उमस के चलते परेशान हो रहे हैं। भारी उमस के चलते पंखा, कूलर में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कन्नौज जिले में मुख्यत: सर्वाधिक तादात में किसान दो फसलें करते हैं। सितंबर से अक्तूबर के माह में आलू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.