चम्पावत, अप्रैल 7 -- चम्पावत डीएम मनीष कुमार ने मानसून से पूर्व आपदा से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में उन्होंने नदी कटाव और जल भराव के कार्यों की समीक्षा की। चम्पावत में हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने टनकपुर के किरोड़ा नाले और अमोड़ी में नदी से होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए चैनलाइजेशन कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने बताया कि गैड़ाखाली नंबर तीन, खेतखेड़ा में शारदा नदी और बेलखेत में लधिया नदी का स्तर उपखनिजों के चुगान के अभाव में ऊंचा हो गया है। इससे अमोड़ी डिग्री कॉलेज, आमबाग, नायकगोठ और बोरागोठ में नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने इन स्थानों पर सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए। डीएम ने मानसून से पूर्व सभी कार्य प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.