बलिया, मई 17 -- बलिया, संवाददाता। मानसून पूर्व जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शहर में चल रहे कटहल नाला निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य की धीमी गति पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने रविवार को कटहल नाला का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के सहायक अभियंता को चेतावनी दी।निरीक्षण के दौरान सीआरओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि मानसून से पहले एक किलोमीटर नाले का निर्माण कार्य एवं नाले की सफाई पूर्ण नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति होने पर मुकदमा दर्ज कराई जायेगी। यह भी पढ़ें- काम में लापरवाही में दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना कहा कि कार्य में तेजी लाने के लिए रोज कम से कम 100 कर्मचारियों को लगाए...