मानसून से पहले पुल-पुलियों की जांच तेज, सेतु विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण
सीवान, मई 16 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। आगामी मानसून को लेकर जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। बरसात के मौसम में संभावित खतरे और आवागमन में बाधा की आशंका को देखते हुए जिले के पुल-पुलियों की सुरक्षा जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना से आई सेतु विशेषज्ञों की विशेष टीम ने शहर के व्यवहार न्यायालय के समीप दाहा नदी पर बने महत्वपूर्ण पुल का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने पुल की संरचना, मजबूती और तकनीकी स्थिति की गहन जांच कर आवश्यक जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान सेतु विशेषज्ञ सीमा रानी अपने सहायक अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों की टीम के साथ मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- किशनगंज: डीएम ने महेश बथना स्थित एसडीआरएफ भवन का किया निरीक्षणपुल का तकनीकी निरीक्षण विशेषज्ञों की टीम ने पुल का तकनीकी निरीक्षण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.