चंदौली, जून 14 -- चंदौली। आगामी मानसून को देखते हुए नगर में स्थित जिला अस्पताल के पास स्थित नाले की नगर पंचायत की ओर से बीते दिनों साफ-सफाई करायी गई। लेकिन अभी नगर के मुख्य नाले के अलावा विभिन्न वार्डों में नालियां सफाई के अभाव में कूड़ा करकट से पटी पटी हैं। मानसून से पहले यदि इनकी सफाई नहीं करायी गई तो कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इससे नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नगरवासियों ने मानसून आने से पहले नगर के सभी नाले और नालियों की पर्याप्त साफ-सफाई करने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- लाइव ::: तैरता कचरा बता रहा नालों की सफाई की हकीकत यह भी पढ़ें- शहर में शुरू हुआ नाला सफाई अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...