गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून के दौरान गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों को जलभराव की भयंकर समस्या से बचाने के लिए राज्य सरकार ने अभी से अपनी कमर कस ली है। बुधवार को शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) विभाग के आयुक्त और सचिव अशोक कुमार मीणा ने गुरुग्राम पहुंचकर एक उच्च स्तरीय और अहम समीक्षा बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा, फरीदाबाद के निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, गुरुग्राम के निगमायुक्त प्रदीप दहिया और एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में स्पष्ट किया गया कि गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों बड़े शहर राज्य सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता में शामिल हैं और खुद मुख्यमंत्री इन शहरों के विकास कार्यों पर सीधे नजर बनाए हुए हैं। बैठक का मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.