नोएडा, अप्रैल 24 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। बारिश के मौसम में ग्रेटर नोएडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा न हो,इसके लिए मानसून से पहले नालों और नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। चिन्हित किए गए जलभराव वाले स्थानों पर जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वहीं निर्माणाधीन नालों का काम तेज कर दिया गया है। दरअसल तेज बारिश होने पर जगह- जगह पर जलभराव हो जाता है। इसमें डीएससी मार्ग पर तिलपता, सूरजपुर, हल्दौनी, कुलेसरा के अलावा दनकौर क्षेत्र के खेरली हफीजपुर, मंडीश्यामनगर, सिरसा, कुलीपुरा आदि प्रमुख स्थान शामिल हैं। अक्सर यह देखा गया है कि मानसून आ जाता है,लेकिन नालियों की सफाई का काम पूरा नहीं होता। यह भी पढ़ें- बारिश के पहले तैयार हो जाएगा गोड़धोइया नाला इसको देखते हुए ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने परियोजना विभाग के...