मानसून से पहले नहीं सुधरी जल निकासी व्यवस्था, तो बरसात में टुकूटोली के घरों में प्रवेश कर जायेगी
गुमला, जून 18 -- गुमला प्रतिनिधि मानसून की दस्तक से पहले ही शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव की समस्या लोगों की चिंता बढ़ाने लगी है। हल्की और मध्यम बारिश के बाद ही कई इलाकों में पानी जमा होने लगा है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो इस बार भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नगर क्षेत्र के टुकूटोली, बैंक कॉलोनी, दुंदुरिया, हुसैन नगर, डीएसपी रोड, करम टोली, बाजार टांड़, खड़ियापाड़ा और गौस नगर समेत कई मुहल्लों में वर्षों से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं बन पाई है। सबसे अधिक परेशानी टुकू टोली के निचले मुहल्ले के लोगों को झेलनी पड़ती है। लगभग दो हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं और बरसाती पानी कई घरों तक पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.